असम सरकार का घुसपैठियों के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर लिया एक्शन

असम सरकार का राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत असम पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनको पकड़ है।

असम सरकार का राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत असम पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनको पकड़ है। इस अभियान को मिल रही सफलता पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सराहा है। मुख्यमनतरी ने कहा कि पुलिस ने 21 घुसपैठियों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर कहा, “हर कोई धुरंधर नहीं होता, खासकर असम में।”

समय पर लिया उचित एक्शन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “21 घुसपैठियों ने असम में अवैध रूप से रहने की पूरी कोशिश की, लेकिन इस खेल के असली उस्ताद असम पुलिस ने उन्हें तुरंत पहचान लिया और उनसे उत्पन्न खतरे को निष्क्रिय करने के लिए उचित कार्रवाई शुरू कर दी।”

10 साल में 2,023 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े
बता दें कि हाल ही में राज्य सरकार ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि पिछले 10 सालों में असम से लगभग 2,100 अवैध विदेशियों को निर्वासित, निष्कासित या वापस उनके देश भेजा गया है। इनमें से 2,023 लोग बांग्लादेश के नागरिक थे। हालांकि हाल ही में जिन घुसपैठियों को पकड़ा गया है उन्हें लेकर उन्होंने यह नहीं बताया कि
उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है और उन्हें किस स्थान पर पकड़ा गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़