सीएम मोहन यादव ने दोहराई किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, कहा-आधुनिक खेती ही किसानों की समृद्धि का द्वार

बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर दोहराया।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लगातार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने कई विशेष योजनाएं चलाई है जिनका लाभ किसान लगातार उठा रहे हैं। बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर दोहराया।

आधुनिक तकनीकों से किसानों की समृद्धि
सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों की समृद्धि का नया द्वार खेती की नई तकनीकें ही हैं। किसान जितना ज्यादा आधुनिक तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। इससे किसानों को ज्यादा आय अर्जित करने में मदद मिलेगी वहीं राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मध्यप्रदेश में बढ़ा बागवानी फसलों का उत्पादन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में बागवानी फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास और विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है।

किसानों की मेहनत की सराहना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की मेहनत की सराहना की। सीएम ने कहा की ज्यादा से ज्यादा किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। किसानों को आधुनिक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसान कल्याण और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हम एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास के नये पैमाने लिख रहे हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़