मध्य प्रदेश सरकार का युवाओं के कल्याण पर फोकस, समय-समय पर लिए जा रहे महत्वपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है।

मध्य प्रदेश सरकार युवाओं की शिक्षा और रोजगार को लेकर गंभीर है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने कई परियोजनाएं शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्य प्रदेश विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर अत्यंत गंभीर और संवेदनशील है।

युवाओं के हित में फैसले
सीएम मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विद्यार्थियों के हित में लगातार महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं। युवाओं को उच्च शिक्षा मिले इसके लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समय-समय पर युवाओं के हित में फैसले भी लिए जा रहे हैं।  

विकास की गतिविधियों को गति
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश वह राज्य है, जहां राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 देश में सबसे पहले लागू की गई। पिछले ढ़ाई साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने तीन नए शासकीय विश्वविद्यालय प्रारंभ किए हैं। प्रदेश में विकास की गतिविधियों को गति देकर तेज़ी लाने के प्रयास किया गए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के कल्याण की चिंता कर इनके हित में निर्णय लेना भी हमारा कर्तव्य है। विद्यार्थियों के लिए कई फैसले हमारी सरकार ले चुकी है और यह आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़