मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अफसरों के तबादले और 6 जिलों के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 20 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं, इसके साथ ही 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में 20 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं, इसके साथ ही 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। देर रात को अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए। जिसके बाद प्रशासन महकमे में हलचल मच गई।

उच्च अधिकारियों के प्रभार बदले
इस फेरबदल के तहत 6 जिलों में नए कलेक्टरों की तैनाती की गई है, वहीं इंदौर संभागायुक्त और मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई महत्वपूर्ण विभागों के उच्च अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं। इंदौर के संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी. खाड़े को मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव के पद पर तैनात किया गया है, जबकि उनकी जगह भास्कर लक्षकार को इंदौर का नया संभागायुक्त बनाया गया है।

किसे दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी?
वहीं, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मण्डलोई को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह समिट जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाला है। इसके अलावा, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा को प्रशासन अकादमी का महानिदेशक  नियुक्त किया गया है।

6 जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति
प्रशासनिक बदलावों के तहत 6 जिलों में नए कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है। रतलाम, शहडोल, अनूपपुर, खरगोन, मंदसौर और आगर मालवा में नए कलेक्टर नियुक्त किए गए। विभागों के स्तर पर किए गए बड़े फेरबदल में संदीप यादव को जल संसाधन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़