योगी सरकार का स्पोर्ट्स विजन, गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य ने पकड़ी रफ्तार

गोरखपुर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में खेल अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी दिशा में गोरखपुर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस निर्माणाधीन स्टेडियम की लागत करीब 392.94 करोड़ रुपये है। वहीं इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का लगभग 20 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। बता दें कि इस स्टेडियम के बन जाने से पूर्वांचल में न सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव होगा, इसके साथ ही स्थानीय खेल प्रतिभाओं को भी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी। इस स्टेडियम के बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

रफ्तार से हो रहा स्टेडियम का निर्माण
16 मई 2026 को इस स्टेडियम का भूमिपूजन और शिलान्यास किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इसका निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। मुख्य स्टेडियम परिसर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि बाहरी क्षेत्र में लेवलिंग, सड़क निर्माण और अन्य आधारभूत कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। अब तक इस परियोजना के लिए 110 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की जा चुकी है।

30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम
वहीं अब प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में इस परियोजना के लिए 50 करोड़ रुपये की दूसरी किश्त भी मंजूर कर जारी कर दी है। इससे पहले राज्य सरकार ने 63.39 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी थी। राज्य सरकार ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं की पूरी गुणवता के साथ इसका निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए। इसमें किसी भी तरह की ढील स्वीकार नहीं होगी। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है।

स्टेडियम में मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
बता दें की इस स्टेडियम का निर्माण करीब 46 एकड़ क्षेत्र में हो रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाला होगा। स्टेडियम का निर्माण ग्राउंड प्लस टू फ्लोर मॉडल पर किया जा रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी। स्टेडियम की सभी तकनीकी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो, इसके लिए खेल निदेशक की अध्यक्षता में विषय विशेषज्ञों की एक उच्चस्तरीय तकनीकी समिति गठित की गई है।

आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम होगा विकसित
इसके अलावा निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। इसके लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट अनिवार्य किया गया है। परियोजना में वित्तीय किश्तों का भुगतान भी गुणवत्ता परीक्षण से जोड़ा गया है और न्यूनतम पांच स्थलीय निरीक्षण रिपोर्टों के आधार पर ही अगली किश्तें जारी की जाएंगी। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी बनी रहेगी। स्टेडियम का क्षेत्र अपेक्षाकृत लो-लाइंग है, इसलिए भविष्य में जलभराव की किसी भी संभावना से बचने के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है।

गोरखपुर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। भविष्य में यह स्टेडियम पूर्वांचल क्षेत्र के महत्वपूर्ण क्रीड़ा स्थल के रूप में विकसित होगा। जिससे खेलों को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़