पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने पुलिस थानों का अचानक दौरा किया, पुलिस महकमे में मची हलचल

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ऐक्टिव मोड में नजर आए। सीएम कोलकाता में पुलिस थानों और अग्निशमन विभाग मुख्यालय में अचानक निरीक्षण करने पहुँच गए।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ऐक्टिव मोड में नजर आए। सीएम कोलकाता में पुलिस थानों और अग्निशमन विभाग मुख्यालय में अचानक निरीक्षण करने पहुँच गए। जिससे पुलिस महकमे में हलचल का माहौल पैदा हो गया। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता बंदरगाह क्षेत्र के वाटगंज पुलिस स्टेशन और इकबालपुर पुलिस स्टेशन का दौरा किया। जिसके बाद सीएम लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस आयुक्त अजय नंद से मुलाकात की।

महिलाओं के लिए होंगे हेल्प डेस्क स्थापित
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि महिलाओं की सहायता के लिए राज्य के प्रत्येक पुलिस स्टेशन में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने वाटगंज और इकबालपुर पुलिस स्टेशनों में इसकी प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी ली। इसके साथ ही सीएम ने पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड की जांच की।

अग्निशमन विभाग के मुख्यालय का दौरा
लालबाजार का दौरा करने के बाद सीएम अग्निशमन विभाग के मुख्यालय भी गए। जहां उन्होंने अधिकारियों से दुर्घटनाओं या आग लगने की घटनाओं में तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए विभाग की तैयारियों के बारे में बात की। सीएम के दौरे के विषय में किसी को कोई जानकार पहले से नहीं थी। इस बात की अधिकारियों ने पुष्टि की कि यह दौरा बिना पूर्व सूचना के था और उनके अचानक निरीक्षणों का हिस्सा था।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में जाँची व्यवस्थाएं
वहीं इसी बीच, स्वास्थ्य मंत्री शरदवत मुखर्जी ने भी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं जाँची। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान अस्पतालों में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में निशाना साधा। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फैंकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़