केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से चाय बागान और कपड़ा क्षेत्रों में काम करने वाले श्रमिकों से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की। वित्त मंत्री के कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक की जानकारी साझा की गई।
सांसदों के साथ बैठक का भी जिक्र
इस मुलाकात से पहले सीएम सुवेंदु अधिकारी के नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया के सांसदों के साथ हुई बैठक का भी जिक्र किया। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में रखे गए सुझावों और संभावनाओं को उन्होंने गंभीरता से सुना। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न विषयों को समझना रहा। वहीं सांसदों की ओर से रखे गए प्रस्तावों और संभावनाओं को ध्यान से सुना गया है, ताकि आगे की दिशा तय की जा सके।
संसदीय क्षेत्रों के विकास पर चर्चा
एनसीपीआई सांसद रचना बनर्जी ने इस बैठक को काफी सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक सार्थक चर्चा रही। इस बैठक में सभी सांसदों ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीतकी। उन्होंने कहा कि उन्हें कई सुझाव मिले हैं, जिन पर आगे काम किया जाएगा।
सुवेंदु अधिकारी की कार्यशैली की सराहना
इसके अलावा एनसीपीआई सांसद प्रसून बनर्जी ने भी बैठक को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीएम सुवेंदु अधिकारी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे सभी को सहयोग देते हैं और काम करने का अवसर प्रदान करते हैं।












