देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश से तबाही देखने को मिली है। जिसे लेकर केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए SDRF के तहत 44.55 करोड़ रुपये की अग्रिम सहायता जारी करने को मंजूरी दी है। जिसे लेकर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने केंद्र सरकार का धन्यवाद किया है। इस सहायता के लिए सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।
राहत कार्यों को मजबूती
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि केंद्र सरकार से समय पर मिली आर्थिक मदद से बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित इलाकों में राज्य सरकार की ओर से जारी राहत कार्यों को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं राज्य में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्र सरकार ने अंतर-मंत्रालई केंद्रीय दल को भेजा है। सरकार के इस कदम की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है।
सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि, ‘अरुणाचल प्रदेश के लोगों की ओर से मैं इस कठिन समय में हमारे राज्य के कल्याण के लिए भारत सरकार के निरंतर सहयोग की ईमानदारी से सराहना करता हूं।’
मानसून ने बरपाया कहर
अरुणाचल प्रदेश में मानसून ने कहर बरपाया है। कर जिलों में अचानक बाढ़, नदियों का जलस्तर बढ़ने और जबरदस्त भूस्खलन जैसी स्थितियां पैदा हो गई हैं। जिससे लोगों का जनजीवन असत-व्यस्त हो गया है।












