सीएम रेखा गुप्ता की दिल्ली लक्ष्मी योजना पर बढ़ा भरोसा, विधानसभा पहुंची महिलाओं ने जताया सीएम का आभार

दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया और योजना के प्रति अपना विश्वास जताया।  

दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का आज से आगाज हो गया है। इस अवसर पर भारी संख्या में दिल्ली की महिलायें विधानसभा पहुंची जहां दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं ने सीएम रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया और योजना के प्रति अपना विश्वास जताया।  

लाखों महिलाएं करवा चुकी हैं पंजीकरण
बता दें कि 28 जुलाई 2026 को सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी दी गई थी। वहीं 1 अगस्त 2026 को योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू किया गया। योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं पंजीकरण करा चुकी हैं, जो इस पहल के प्रति उनके भरोसे को दर्शाता है। इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जानी है।

आर्थिक रूप से मजबूत बनेगी महिलायें
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक सहायता देने की पहल नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ उन्हें दिल्ली के विकास में समान भागीदार बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं ने सीएम को कहा धन्यवाद
वहीं विधानसभा पहुंची महिलाओं ने कहा कि दिल्ली लक्ष्मी योजना उनके जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास लेकर आएगी। महिलाओं ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का धन्यवाद किया और कहा कि यह योजना उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ अपने भविष्य को और बेहतर बनाने का अवसर देगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़