गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का किया शुभारंभ, टूरिज्म इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर जोर

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया। यह फेयर 8 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। गुजरात में दो दशकों से आयोजित हो रहे इस फेयर में राज्य की टूरिज्म इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। इसके लिए बी2बी ट्रैवल ट्रैड एग्जीबिशन से महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इतना ही नहीं यह फेयर पर्यटन स्थलों के प्रोत्साहन, व्यावसायिक सहभागिता को रफ्तार देने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के होल्डर्स को एक-दूसरे से जोड़ने का भी माध्यम बना है।

विश्व स्तर पर प्रस्तुत होगा राज्य का पर्यटन
गुजरात सरकार ने साल 2026 को पर्यटन वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसी दिशा में यह फेयर राज्य के पर्यटन स्थलों और पर्यटन विकास की संभावनाओं को विश्व स्तर पर प्रस्तुत करने में भी प्रेरक सिद्ध होगा। ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर-2026 के इस संस्करण में 900 से ज्यादा प्रदर्शक और विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग भाग ले रहे हैं।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पर्यटन गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है, उसे साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया है। जो राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने में करगार साबित होगा।

विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का निरीक्षण
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की ओर से ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन किए जाने के अवसर पर गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खाउंटे और उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी समेत अन्य नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, गोवा सहित विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से बातचीत कर संबंधित राज्यों की पर्यटन प्रोत्साहन योजनाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़