केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से हरियाणा के शिक्षा मंत्री की अहम मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुआ मंथन

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को अहम मुलाकात की।

केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह से हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को अहम मुलाकात की। दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आधिकारिक आवास पर यह शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान राज्य के विकास जनकल्याण और शिक्षा सुधारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख पहलों की जानकारी
हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शिक्षा क्षेत्र में सुधारों और जनहित के मुद्दों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। महिपाल ढांडा ने हरियाणा सरकार की शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख पहलों की जानकारी केन्द्रीय मंत्री को दी। उन्होंने बताया कि राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन शैक्षणिक ढांचे के विकास और कौशल आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार आधुनिक और मूल्य आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने हरियाणा सरकार के शिक्षा सुधारों कौशल विकास और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की।

आधुनिक तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा
केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं में देशभक्ति नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। बैठक में राज्य के विकास युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सद्भाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। महिपाल ढांडा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़