असम बाढ़ प्रभावितों को राज्य सरकार की मदद, 75 हजार से ज्यादा प्रभावित परिवारों के खातों में डाली पहली किस्त

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की थी। ऐसे में अंतरिम राहत के तहत सरकार ने 75 हजार से ज्यादा परिवारों को सहायता राशि प्रदान की है।

असम में बाढ़ प्रभावितों की राज्य सरकार हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की थी। ऐसे में अंतरिम राहत के तहत सरकार ने 75 हजार से ज्यादा परिवारों को सहायता राशि प्रदान की है। प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में 15-15 हजार रुपये की पहली किस्त सीधे हस्तांतरित की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के पात्र लाभार्थियों के लिए वित्तीय सहायता भी जारी की गई है। कुल मिलाकर 160 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है।

सामान्य जीवन में लौटने के लिए मदद
असम की मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। इस तत्काल सहायता का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को जल्द सामान्य जीवन में लौटने के लिए मदद करना है। ताकि सभी प्रभावित परिवार अपने घर-परिवार को फिर से बसाने में मदद कर सके। उन्होंने बताया कि विस्तृत क्षति आकलन के आधार पर अंतिम मुआवजे का निर्धारण किया जाएगा।

गंभीर प्रभावित गांवों का करना होगा पुनर्निर्माण
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि शिवसागर और चराइदेव जिले के गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी। अगले कुछ दिनों में इन परिवारों को अतिरिक्त 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने शिवसागर और चराइदेव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का ट्रैक्टर से दौरा भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि इन जिलों में हुई तबाही टेलीविजन पर दिखाई देने वाली तस्वीरों से कहीं अधिक गंभीर है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बाढ़ राहत पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि गंभीर रूप से प्रभावित गांवों का पुनर्निर्माण भी करना होगा।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़