देवभूमि उत्तराखंड को ‘स्किल हब’ बनाने का लक्ष्य, युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य को ‘स्किल हब’ बनाने पर जोर दे रही है।

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य को ‘स्किल हब’ बनाने पर जोर दे रही है। युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए राज्य सरकार ने कई विशेष योजनाएं चलाई हैं ताकि युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध हो सकें। इसी दिशा में मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश को ‘स्किल हब’ बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

अधिकारियों को मुख्य सचिव के निर्देश
मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों को उद्योगों की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए ताकि प्रशिक्षित युवाओं को बेहतर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। जिसमें युवाओं की रुचि और स्थानीय रोजगार की जरूरतों पर फोकस किया जाए। साथ ही कौशल विकास से जुड़े सभी विभाग एक साझा प्लेटफॉर्म पर कार्य करें, जिससे युवाओं को विभिन्न योजनाओं और रोजगार के अवसरों का लाभ आसानी से मिल सके।

युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण
बैठक में सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन सी. रविशंकर ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 119 आईटीआई संचालित हैं, जिनमें से 90 को पोर्टल पर मैप किया जा चुका है। इसके अलावा टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से आईटीआई में शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग कोर्स भी शुरू किए गए हैं। जिससे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल पाएगा। इसके साथ ही बताया कि ‘रोजगार प्रयाग’ पोर्टल पर निजी नियोक्ताओं का भी पंजीकरण किया जा रहा है। वहीं अब तक 162 निजी नियोक्ताओं का पंजीकरण हो चुका है, जिससे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़