सीएम रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा के बीच जांची व्यवस्थाएं, शिविरों में शिवभक्तों का अभिनंदन कर सुविधाओं का लिया जायजा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीएम रेखा गुप्ता ने खुद व्यवस्था जानने के लिए दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर स्थित कांवड़ सेवा शिविरों का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सीएम ने शिवभक्ति के इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सीएम ने सुविधाओं का लिया जायजा
सीएम रेखा गुप्ता ने बॉर्डर क्षेत्र में काँवड़ियों के लिए की गई सुविधाओं का जायज लिया। क्षेत्र में बनाए गए अलग-अलग कांवड़ सेवा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में शिवभक्तों से सुविधाओं को लेकर जानकारी ली और सेवा कार्य में जुटे लोगों से भी सीएम ने  बातचीत की। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिविरों में श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की है। खुद मुख्यमंत्री ने इन व्यवस्थाओं को मौके पर जाकर देखा।

सीएम ने शिवभक्तों से की बातचीत
वहीं मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता को शिविरों में देख कर काँवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने शिवभक्तों से बातचीत की और उनकी यात्रा से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवभक्तों से जानने की कोशिश की कि रास्ते में उन्हे किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है।

शिविर संचालकों और स्वयंसेवकों की सराहना
इसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने शिविर संचालकों और स्वयंसेवकों से बातचीत की। उनके सेवा भाव की जमकर सराहना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की यात्रा को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने में ऐसे सेवा शिविरों और उनमें काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।

श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं करवाई उपलब्ध
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कांवड़ यात्रा में शामिल हर शिवभक्त के लिए यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो यही दिल्ली सरकार का मकसद है। दिल्ली सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को बेहतर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़