छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े स्तर पर किए शिक्षकों के तबादले, 700 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए बड़े स्तर पर शिक्षकों के तबादले कर दिए है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए बड़े स्तर पर शिक्षकों के तबादले कर दिए है। दरअसल लंबे समय से शिक्षक तबादलों का इंतजार कर रहे थे। जिनके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी राहत दे दी है। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के करीब 700 शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। तबादलों के लिए तैयार की गई सूची में कई स्तरों पर परीक्षण और छंटनी के बाद अंतिम रूप से स्वीकृत शिक्षकों को स्थानांतरित किया गया है।

अंतिम परीक्षण के बाद सूची जारी
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग की और से जारी प्रारंभिक सूची में करीब 1,600 शिक्षकों के नाम शामिल थे। इसके बाद सूची की समीक्षा की गई और समन्वय के बाद संख्या कम करने के निर्देश दिए गए। इसके आधार पर शिक्षा विभाग ने करीब 1,000 शिक्षकों की संशोधित सूची तैयार की। इसके बाद अंतिम परीक्षण में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं पाए गए करीब 400 नामों को सूची से बाहर कर दिया गया। वहीं शेष शिक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

छात्रों की पढ़ाई को प्राथमिकता
शिक्षा विभाग ने इस तबादला प्रक्रिया में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और छात्रों के हित को प्राथमिकता देने का दावा किया है। इसी के तहत कई श्रेणियों के शिक्षकों के प्रकरणों को अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़