राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 का अंतिम परिणाम जारी, 6,339 अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन

RSSB यानि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के अभ्यर्थियों के लिए अंतिम परिणाम सूची-2 जारी कर दी है।

RSSB यानि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 के अभ्यर्थियों के लिए अंतिम परिणाम सूची-2 जारी कर दी है। लंबे समय से अभ्यर्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे जिन्हे अब बोर्ड ने बड़ी राहत दे दी है। बोर्ड की ओर से यह सूची 7 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई है।

यहाँ देखें अपना अंतिम परिणाम
इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अपना परिणाम राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ में देख सकते है। इसके साथ ही चयन की स्थिति भी परिणाम अनुभाग में जारी PDF के माध्यम से देख सकते हैं। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड भी कर सकते है। PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके चयन की स्थिति भी अभ्यर्थी देख सकते हैं।

6 हजार 339 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
जानकारी के मुताबिक, आयोग की ओर से इस संशोधित उत्तर कुंजी में प्रश्न संख्या 108 के आधार पर अंकों की दोबारा गणना की गई है। जिसके बाद इस सूची में 6 हजार 339 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया गया है। इनमें शासन सचिवालय के लिए 133, राजस्थान लोक सेवा आयोग के लिए 6, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 5,991 और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 209 अभ्यर्थी शामिल हैं।

आयोग ने आगामी प्रक्रिया की शुरू
इसके बाद अब आयोग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की अनुशंसा संबंधित विभागों को भेजने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। ऐसे में चयनित उम्मीदवार अपने नियुक्ति और पदस्थापन से जुड़ी आगामी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़