केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पौधरोपण करेंगे। नई दिल्ली के पीबीजी ग्राउंड, सेंट्रल रेंज, तालकटोरा स्टेडियम के पास कृषि मंत्री पौधारोपण करेंगे। इस अवसर पर वृक्ष मित्र अभियान से जुड़े देशभर के हजारों सदस्य भी पौधारोपण करेंगे। हरियाली अमावस्या पर देशभर में 50 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हरियाली अमावस्या प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। इस अवसर पर पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया जा सकता है।
पौधरोपण करके मनाएंगे हरियाली अमावस्या
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, वृक्ष मित्र परिवार के सदस्यों ने संकल्प लिया है कि वे हरियाली अमावस्या के पवन पर्व को अपने-अपने गांव, शहर और पंचायतों में पौधरोपण करके मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुद भी इस दिन दिल्ली में अपने साथियों के साथ पौधरोपण करूंगा। कृषि मंत्री ने देशवासियों से भी अपील की है कि, हरियाली अमावस्या के इस पावन पर्व को एक पौधा लगाकर अविस्मरणीय बनाएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।
हरियाली अमावस्या पर पेड़ जरूर लगाएं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी नागरिक हरियाली अमावस्या पर पेड़ जरूर लगाएं। पौधरोपण की जानकारी, फोटोज़ shivrajsinghchouhan.co.in वेबसाइट पर अपलोड करें। पौधरोपण के अपने संकल्प में आगे 5 लोगों को जोड़ें और वो पांच लोग भी अपने साथ 5-5 लोगों को जोड़ें। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान से जुड़ सकेंगे।












