दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार को जमकर घेरा

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर जमकर निशाने साधे।

दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर जमकर निशाने साधे। मुख्यमंत्री ने CAG रिपोर्ट को लेकर विपक्ष को घेरा। सीएम ने कहा कि इन लोगों को लगता है कि CAG रिपोर्ट को दबाने से कोई भी बात किसी के सामने नहीं आएगी। इन 10 सालों में, उन्होंने पूरे सिस्टम को तहस-नहस कर दिया। जनता को बुरी तरह से लूटा गया।

पूर्व सरकार ने जनता को लूटा
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में, हमारी सरकार ने CAG रिपोर्ट पेश की हैं, जिन पर लगातार कार्रवाई हो रही है। ये रिपोर्ट देश की सर्वोच्च संवैधानिक ऑडिट संस्था, CAG ने तैयार की हैं। इस रिपोर्ट में हर एक मामले को इतनी बारीकी से बताया गया है कि पता चलता है कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने किस तरह जनता को लूटा। पूर्व सरकार ने दिल्ली के पैसे का गलत इस्तेमाल करते हुए किसी भी सेक्टर या विभाग को नहीं बख्शा।

किसी भी फंड का इस्तेमाल नहीं किया
इसके साथ ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने न तो यमुना की सफ़ाई की परवाह की, न ही कचरे के पहाड़ों को हटाने की, और न ही दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने की। उस समय दिल्ली को सड़कों, दवाओं, अस्पतालों, स्कूलों और ट्रांसपोर्ट की ज़रूरत थी। लेकिन पूर्व सरकार ने उस समय दिल्ली के लिए किसी भी फंड का इस्तेमाल नहीं किया। अथॉरिटी थी, बजट था, लेकिन नीयत नहीं थी। आम आदमी पार्टी पूरे देश में ऐसी इकलौती सरकार थी जिसके मुख्यमंत्री के पास कोई विभाग नहीं था। उन्होंने किसी फ़ाइल पर दस्तख़त नहीं किए, लेकिन उन्होंने सब कुछ किया।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़