भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने निकाली भर्ती, नॉन मैनेजमेंट के विभिन्न पदों पर नौकरी का अवसर

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नॉन मैनेजमेंट के अंतगर्त विभिन्न पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर दिया है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नॉन मैनेजमेंट के अंतगर्त विभिन्न पदों पर नौकरी का सुनहरा अवसर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। क्योंकि BPCL ने इसके आवेदन करने की लास्ट डेट को एक्सटेंड कर दिया है। इसलिए जो भी उम्मीदवार नॉन मैनेजमेंट के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं लेकिन किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे वे अब अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

19 अगस्त तक आवेदन जारी
भर्ती के लिए आवेदक BPCL की ऑफिशियल वेबसाइट पर 19 अगस्त तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। BPCL ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पद से संबंधित विषय में डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित विषय में कार्य का अनुभव भी होना चाहिए।

भर्ती के लिए आयु-सीमा निर्धारित
बता दें कि इन पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को हर महीने 26,500 रुपये से लेकर 34,000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। वहीं इस भर्ती के लिए आयु-सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी जैसे ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है। एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़