दिल्ली सरकार का बड़ा खुलासा, जीएसटी-रेलवे के एक्शन में करीब 50 टन अवैध तांबा जब्त

राजधानी दिल्ली में GST विभाग और रेलवे अधिकारियों ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।

राजधानी दिल्ली में GST विभाग और रेलवे अधिकारियों ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में करीब 50 टन अवैध तांबा पकड़ा है। जो अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। एक पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी के दौरान अवैध तांबा जब्त किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही चपेमारी में एल्युमिनियम सिल्लियों को भी जब्त किया गया। जिनका मूल्य लगभग 4 लाख रुपये बताया जा रहा है।

 CMO ने दी जानकारी
मामले को लेकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने पर दिल्ली GST विभाग और रेलवे अधिकारियों ने मिलकर लगभग 6 करोड़ कीमत का करीब 50 टन तांबा और दो टन एल्युमीनियम सिल्लियां ज़ब्त कीं हैं। जिन्हें ज़रूरी इनवॉइस और ई-वे बिल के बिना ले जाया जा रहा था। GST नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
बता दें कि दिल्ली जीएसटी विभाग को माल की अवैध ढुलाई को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत विभाग के अधिकारियों ने रेलवे के साथ मिलकर विशेष रणनीति बनाई। अधिकारियों ने माल ढोने वाली पार्सल कार्गो एक्सप्रेस ट्रेन पर अपनी पैनी नजर रखी और अवैध माल जब्त करने में सफलता हासिल की।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़