CBSE बोर्ड की कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा के नतीजे जारी किए गए है। जिसमें 53.08% स्टूडेंट्स ने सप्लीमेंट्री/ कम्पार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता दें की इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को करवाया गया था। इस परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।
कहाँ देखें रिजल्ट?
CBSE की ओर से रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर दिया गया है। इसके साथ ही डिजीलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in और एप पर भी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जहां परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
ऑनलाइन मार्कशीट करें डाउनलोड
रिजल्ट देखने के साथ ही ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर लेटेस्ट न्यूज में 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आइडी और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। जिसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे












