दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कहा-“विकसित भारत की यात्रा में दिल्ली निभाएगी अग्रणी भूमिका”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्रसाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसे सलामी दी गई। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सभी नागरिकों और निवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। सीएम रेखा गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “इस गौरवपूर्ण अवसर पर, हमने दिल्ली के लोगों के सामने एक विकसित दिल्ली का संकल्प और आने वाले सालों के लिए स्पष्ट दिशा रखी”।

हर नागरिक तक पहुंचे सुशासन
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “हमारा लक्ष्य एक ऐसी राजधानी बनाना है जो स्वच्छ, आधुनिक और आत्मनिर्भर हो, जहाँ महिला शक्ति सशक्त हो, युवाओं के लिए नए अवसर हों, सुशासन हर नागरिक तक पहुँचे, और विकास के साथ-साथ हमारी संस्कृति और विरासत भी आगे बढ़े”।

दिल्ली सरकार का संकल्प
सीएम ने कहा कि “विकसित भारत की यात्रा में दिल्ली अपनी पूरी क्षमता के साथ अग्रणी भूमिका निभाएगी इसी संकल्प के साथ हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। दिल्ली के युवा आज टेक्नोलॉजी को समझते हैं। वे दुनिया से जुड़े हुए हैं। मानसिक स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, लैंगिक समानता, इनोवेशन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों पर वे संवेदनशील भी हैं और जागरूक भी”।

पीएम मोदी ने आभार किया व्यक्त
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। आपके नेतृत्व में, दिल्ली ‘विकसित भारत’ की ओर पहला कदम उठाएगी। क्योंकि…दिल्ली सक्रिय भी है, दिल्ली सजग भी है और दिल्ली आकर्षक भी है”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़