सीएम योगी का फेयर प्राइस वेंडर्स को बड़ी सौगात, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल करने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी' पहल के तहत e-PoS आधारित 'फेयर प्राइस शॉप डीलर फीडबैक सिस्टम' को लॉन्च किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ पहल के तहत e-PoS आधारित ‘फेयर प्राइस शॉप डीलर फीडबैक सिस्टम’ को लॉन्च किया। यह कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 78,000 से ज़्यादा फेयर प्राइस वेंडर्स (उचित दर दुकानदारों) को बड़ा तोहफा भी दिया। सीएम योगी ने फेयर प्राइस वेंडर्स का कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल करने की घोषणा की।

फेयर प्राइस वेंडर्स को दिलाया भरोसा
इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, “मैं सभी फेयर प्राइस वेंडर्स को भरोसा दिलाता हूँ कि आप ‘अन्नपूर्णा भवनों’ के निर्माण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ाएँ। सरकार इसके लिए फंड देगी।

सभी लाभार्थियों को दी बधाई
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सावन महीने के तीसरे सोमवार और पवित्र नाग पंचमी के मौक़े पर मिले इन तोहफ़ों के लिए सभी लाभार्थियों को बधाई दी।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में लगभग 15 करोड़ जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल रहा है। लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश भर में लगभग दो करोड़ लोगों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़