दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जनता की सेवा के लिए 100 अटल कैंटीन समर्पित की। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू जी ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 100 अटल कैंटीन शुरू करने का जो संकल्प लिया गया था, उसे आज उनकी पुण्यतिथि पर पूरा कर लिया गया है।
सिर्फ़ 5 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “जनता को समर्पित इन 100 अटल कैंटीनों के ज़रिए, हर दिन लगभग 1 लाख मज़दूरों और ज़रूरतमंद परिवारों को सिर्फ़ 5 रुपए में पौष्टिक भोजन मिलेगा। इन अटल कैंटीनों के उद्घाटन के साथ ही, हमारी सरकार ने दिल्ली की जनता से किया गया एक और वादा पूरा किया है।
“हमारी सरकार ने वादा पूरा किया”
मुख्यमंत्री ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर को विनम्र श्रद्धांजलि दी और कहा कि हमारी सरकार ने दिल्ली से यह वादा किया था कि कोई भी भूखा न सोए और हर व्यक्ति को सम्मान के साथ भोजन मिले। वो वादा हमने पूरा कर दिया है। इन 100 अटल कैंटीन में हर दिन लगभग 1 लाख लोगों को भरपेट, पौष्टिक और साफ़-सुथरा खाना मिलेगा। इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, विधायक सूर्य प्रकाश खत्री और कई अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।












