NDMC की ‘तिरंगा पदयात्रा’ में शामिल हुईं दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, देशभक्ति के रंग में रंगा कनॉट प्लेस

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता NDMC की 'तिरंगा पदयात्रा' में शामिल हुईं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता NDMC की ‘तिरंगा पदयात्रा’ में शामिल हुईं। ‘तिरंगा पदयात्रा’ में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। इस पदयात्रा में NDMC के चेयरमैन मनोज कुमार द्विवेदी, वाइस चेयरमैन कुलजीत चहल, NDMC के अधिकारी और बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल हुए। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले युवाओं ने पूरा माहौल देशभक्ति में रंग दिया। हर दिल्लीवासी ने कनॉट प्लेस को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

देश के प्रति समर्पण की भावना को जगाया
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “युवाओं के हाथों में शान से लहराता तिरंगा और ‘वंदे मातरम’ के गूंजते नारों ने एक ऐसा माहौल बनाया जिसने हम सभी के दिलों में अनगिनत नायकों के बलिदान, शहादत और देश के प्रति उनके समर्पण की भावना को फिर से जगा दिया”।

राष्ट्रीय गौरव की भावना
साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि “दिल्ली आज़ादी की लड़ाई के कई अहम पड़ावों का केंद्र रही है और आज़ाद भारत के विकास के सफ़र की गवाह भी रही है। आज उसी दिल्ली की नई पीढ़ी ने तिरंगा थामकर और कदम से कदम मिलाकर राष्ट्रीय गौरव की उसी भावना को आगे बढ़ाया”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़