हरियाणा पुलिस में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 21 के तहतटेलीकम्युनिकेशन विंग में स्पेशल पुलिस ऑफिसर यानी कि 400 SPO के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार जनपद के अनुसार अलग-अलग तिथियों में आवेदन कर सकते है।
कहाँ करें आवेदन?
बता दें कि इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनपद के अनुसार अलग-अलग तिथियों में फॉर्म जमा किया जा सकता है। बता दें कि आवेदक को अपना एप्लीकेशन फॉर्म 24 से 27 अगस्त तक Police Lines Telecommunication, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगीनंद के पास, पंचकूला पर जमा करने होंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने 12th उत्तीर्ण किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। भर्ती के तहत अभ्यर्थी की उम्र 25 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्र में छूट नियमानुसार दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी ने निर्धारित पुलिस बल में सेवा दी हो।












