मध्य प्रदेश में पटवारी के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका, यहाँ जानें कैसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि MPESB में समूह 2 और उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानि MPESB में समूह 2 और उपसमूह 4 के अंतर्गत पटवारी के पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होने वाली है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है वो जल्द से जल्द अपना आवेदन फॉर्म भर दें।  

आवेदन कैसे करें?
MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। आज उम्मीदवारों के पास आवेदन का आखिरी मौका है इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।

भर्ती के लिए आयु-सीमा
बता दें कि इस भर्ती के तहत पटवारी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि आयु की गणना 01 जनवरी, 2026 के आधार पर की जाएगी।

कुल 2106 उम्मीदवारों का चयन
इस भर्ती के जरिये कुल 2106 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 608 पद आरक्षित हैं, ओबीसी के लिए कुल 613 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 207 पद, एससी के लिए कुल 274 पद और एसटी के लिए कुल 404 पद आरक्षित किए गए हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़