गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने की शिष्टाचार भेंट, कई अहम विषयों पर हुआ विचार-विमर्श

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान कई अहम विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भविष्य की प्राथमिकताओं पर मिला मार्गदर्शन
मुलाकात के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि, “मुझे दिल्ली के सर्वांगीण विकास, सुशासन, जन-कल्याण और भविष्य की प्राथमिकताओं पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे और दिल्ली विकास के नए मानक स्थापित करे, इस दिशा में उनके व्यापक अनुभव और सुझाव अत्यंत प्रेरणादायक रहे हैं”।

सीएम ने जताया गृह मंत्री का आभार
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “राष्ट्र-सेवा और जन-सेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी को कर्तव्य-पथ पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए गृह मंत्री का हृदय से आभार”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़