बिहार को शिवराज चौहान की बड़ी सौगात, गरीब परिवारों के लिए 11.18 लाख पक्के मकानों को दी मंजूरी

केन्द्रीय मंत्री ने गरीब परिवारों के लिए 11 लाख 18 हजार 937 पक्के मकानों की मंजूरी दी और 13 हजार 427 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने पटना में प्रधानमंत्री आवास योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बिहार को बड़ी सौगात दी। केन्द्रीय मंत्री ने गरीब परिवारों के लिए 11 लाख 18 हजार 937 पक्के मकानों की मंजूरी दी और 13 हजार 427 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। जिसका पत्र शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा। इसके साथ ही शिवराज चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप बिहार के गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए कई अहम घोषणाएं कीं।

गरीबों के पक्के घर का सपना साकार
केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि “यह सिर्फ मकान देने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के जीवन में सम्मान और सुरक्षा जोड़ने का अभियान है। जिनके पास पक्का घर होगा, उनके जीवन की परेशानियां काफी कम होंगी। मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि पक्का मकान सिर्फ ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं होता, वह पूरे परिवार के सम्मान और आत्मविश्वास का प्रतीक होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब को पक्का घर देने का संकल्प लिया है, इसके तहत कई गरीब परिवारों का अपने पक्के घर का संकल्प है। पीएम मोदी का यह संकल्पअब बिहार में बड़े पैमाने पर पूरा होता दिख रहा है”।

दो साल में 24 लाख से ज्यादा मकानों को मंजूरी
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो सालों में बिहार को 24 लाख 30 हजार 327 मकानों की मंजूरी दी जा चुकी है। बता दें कि इन मकानों पर कुल 29 हजार 164 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि यह आंकड़ा दिखाता है कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए सिर्फ घोषणा नहीं करती, बल्कि जमीन पर काम करती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकारी योजनाओं का पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़