केंद्र सरकार की डिजिटल इंडिया की दिशा में एक सराहनीय उपलब्धि सामने आई है। केंद्र सरकार की आधार ऐप ने 5 करोड़ डाउनलोड का महत्वपूर्ण आंकड़ा पार कर लिया है। इस आधार ऐप से लोगों का तकनीक पर भरोसा बढ़ा है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोगों के बीच सुविधाजनक और डिजिटल आधार सेवाओं के उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है।
लाखों लोगों को मिल रहा लाभ
बता दें कि जब से यह ऐप लॉन्च हुई है तभी से इसका उपयोग लगातार और मजबूत तरीके से हो रहा है। इस ऐप का उपयोग करीब 60 लाख से अधिक लोगों ने अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए किया है। वहीं 15 लाख से इस अधिक लोगों ने ऐप के जरिए पते और 23 लाख से अधिक लोगों ने ईमेल अपडेट किए।
कई सेवाओं का उठा रहे लाभ
इस ऐप के जरिए आधार नंबर धारक अपने स्मार्टफोन से मोबाइल नंबर अपडेट, पता अपडेट, ईमेल अपडेट, बायोमेट्रिक लॉकअनलॉक और ई-आधार डाउनलोड सहित कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। इन सेवाओं को अपनाने में हो रही बढ़ोतरी इस बात को दर्शाती है कि लोगों को अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। अब डिजिटल रूप से आधार से संबंधित सेवाओं का लाभ लोगों द्वारा उठाया जा रहा है।
आधार ऐप की बढ़ती लोकप्रियता
इस आँकड़े से जाहिर है कि आधार ऐप की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। इस के साथ-साथ, यूआईडीएआई सुरक्षित और सुविधाजनक ऑफलाइन सत्यापन के लिए इकोसिस्टम का विस्तार करना जारी है। जनवरी में इसकी शुरुआत के बाद से, यूआईडीएआई ने 200 से ज्यादा संस्थाओं को ऑफलाइन सत्यापन चाहने वाली संस्थाओं के रूप में शामिल किया है। इस आधार ऐप से अब लोगों तक आसान, सुरक्षित और डिजिटल सेवाओं को पहुंचाने की सरकार की कोशिशों में से एक है।












