योगी सरकार बाढ़ राहत कार्यों को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने राहत कार्यों को बारीकी से जांचा

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण सरयू-घाघरा सहित अन्य नदियां उफान पर है। इसी बीच योगी सरकार बाढ़ राहत कार्यों को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण सरयू-घाघरा सहित अन्य नदियां उफान पर है। इसी बीच योगी सरकार बाढ़ राहत कार्यों को लेकर पूरी तरह से अलर्ट है। राज्य में बाढ़ राहत कार्य पूरी तत्परता के साथ संचालित किए जा रहे हैं। आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ राहत कार्यों की गहन समीक्षा की। फर्रूखाबाद, बलिया एवं बहराइच में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया गया। आयुक्त ने राहत शिविरों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना।

आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जांचा
राहत आयुक्त ने शिविरों में साफ-सफाई, भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाओं समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान राहत आयुक्त को बताया गया कि शिविर में तीनों समय भोजन, स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और दवाओं की समुचित व्यवस्था कि गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

तीनों जनपदों के अधिकारियों को सख्त निर्देश
समीक्षा के दौरान राहत आयुक्त ने तीनों जनपदों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। राहत शिविरों में साफ-सफाई, भोजन, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं निरंतर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर बल दिया।

अयोध्या-आजमगढ़ में भी राहत कार्य
प्रदेश के अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों में भी बाढ़ राहत कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अयोध्या में सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बावजूद प्रशासन की सक्रियता से बड़े नुकसान से बचाया गया है। बता दें कि जनपद के 11 गांव वर्तमान में बाढ़ से प्रभावित हैं। ऐसे में प्रशासन कि ओर से अब तक कुल 2370 राहत किट, 1450 लंच पैकेट वितरित किए गए है। इसके साथ ही पशुओं के लिए 350 कुंतल भूसा वितरित किया जा चुका है। जिले में 14 बाढ़ शरणालयों में से सहारा बाग शरणालय में 100 प्रभावित लोग रह रहे हैं, जबकि 10 बाढ़ चौकियों से 18 नावों के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़