‘वंदे मातरम्’ पर बीजेपी ने कड़ा निंदा प्रस्ताव किया पारित, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-“तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति बर्दाश्त नहीं”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम ने पार्टी की आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की। बैठक में बीजेपी ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। बीजेपी ने 10 बिंदुओं का कड़ा निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

“तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति”
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति के चलते इसकी गौरवशाली विरासत को कमज़ोर करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने आज पूरे वंदे मातरम के सम्मान, गरिमा और राष्ट्रीय चरित्र की रक्षा करने के अपने दृढ़ संकल्प को फिर से दोहराया है”।

“वंदे मातरम भारत की आत्मा की आवाज़”
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, “वंदे मातरम भारत की आत्मा की आवाज़ है। यह सिर्फ़ एक राष्ट्रीय गीत नहीं है; यह आज़ादी की लड़ाई की चेतना, अनगिनत बलिदानों की याद और भारत माता के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का उद्घोष है। वहीं वंदे मातरम, जिसने 1947 में आज़ादी की चेतना को आवाज़ दी थी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मानित नेतृत्व में, 2047 में एक विकसित भारत के आत्मविश्वास का उद्घोष भी बनेगा”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़