सीएम रेखा गुप्ता ने VIT में CARBID का किया उद्घाटन, संक्रामक रोगों के क्षेत्र में अत्याधुनिक रिसर्च को मिलेगी रफ्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेल्लोर के VIT में 'सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च इन बैक्टीरियोफेज एंड इंफेक्शियस डिसीज़ेज़' का उद्घाटन किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वेल्लोर के VIT में ‘सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च इन बैक्टीरियोफेज एंड इंफेक्शियस डिसीज़ेज़’ का उद्घाटन किया। बता दें कि इसका उद्देश्य बैक्टीरियोफेज आधारित शोध को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही गंभीर बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज के लिए नए समाधान विकसित करना है।

वैज्ञानिक प्रतिभा छू रही नई ऊंचाइयां
इस अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि, ” आज भारत की वैज्ञानिक प्रतिभा, रिसर्च के ज़रिए समाधान और इनोवेशन के ज़रिए जन-कल्याण की दिशा में नई ऊंचाइयां छू रही है। ICMR के सहयोग से स्थापित यह सेंटर, संक्रामक रोगों के क्षेत्र में अत्याधुनिक रिसर्च को नई गति देगा”।

स्वस्थ भारत का संकल्प मजबूत
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भरोसा जताया कि ऐसे संस्थान, स्वस्थ भारत के संकल्प को मज़बूत करने के साथ-साथ, ग्लोबल हेल्थ रिसर्च में भारत की भूमिका को और सशक्त बनाएंगे। इस पहल से संक्रामक रोगों और एंटीबायोटिक प्रतिरोध के खिलाफ भारत में अत्याधुनिक शोध को गति मिलने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़