‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ जारी किया गया है। जिसके तहत अब कई नियमों में संशोधन किया जा रहा है। इस मास्टर प्लान में राजधानी को 24×7 इकॉनमी में बदलने का विजन भी पेश किया गया है। इस विजन के तहत ऐसी व्यवस्था की जाएगी जिससे रेस्तरां, बाज़ार, सांस्कृतिक स्थल और दफ़्तर आम समय के बाद भी देर रात तक खुले रहेंगे।
24-घंटे वाले शहर के कॉन्सेप्ट को बढ़ावा
बता दें कि यह मास्टर प्लान 24-घंटे वाले शहर के कॉन्सेप्ट को बढ़ावा देता है। इसके तहत दिल्ली में ऐसी जगहों, इलाकों और सर्किट की भी पहचान की जाएगी जो अंधेरा होने के बाद भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को अपनी ओर आकर्षक कर सकें। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि राजधानी में जो भी चहल-पहल वाली जगह है उन्हें वीरान ना होने दिया जाए। इस मास्टर प्लान के तहत ऐसी जगहों की पहचान कि जाएगी ताकि यहाँ दिन कि तरह रात में भी रौनक लगी रहे।
कौन-सी जगहें बन सकती है पार्टी ज़ोन?
दिल्ली में लोगों को सबसे ज़्यादा आकर्षित करने वाली कुछ जगहें इस प्रकार है। कनॉट प्लेस जो पहले से ही नाइटलाइफ़ का केंद्र है। हौज खास जो शहरी गाँव और इसका बाज़ार कैफ़े, बार और सांस्कृतिक जगहों के लिए देर तक खुले रह सकते हैं। चांदनी चौक, इंडिया गेट लॉन, निज़ामुद्दीन और चिराग दिल्ली और इसके अलावा महरौली भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। देर रात की सार्वजनिक गतिविधियों के लिए यह जगहें महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
योजना के तहत क्या प्रस्ताव?
दिल्ली सरकार की इस योजना में बेकार पड़ी जगहों को इवेंट स्पेस में बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है। जैसे पुरानी खदानों, लैंडफ़िल, ऐश डाइक और बंद पड़े थर्मल प्लांट को फिर से इस्तेमाल में लाने योग्य बनाया जाएगा। इसके साथ ही समय के साथ उन्हें सार्वजनिक या इवेंट स्पेस में बदलने का प्रयास किया जाएगा।












