ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज AIIMS जोधपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
12 सितंबर आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि AIIMS जोधपुर मेंप्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत कुल 190 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर, 2026 है।
आपके लिए जरूरी जानकारी
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडीएमएस की डिग्री या अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कुछ सालों का कार्यानुभव भी होना चाहिए। इसके साथ ही इन पदों के लिए आयु सीमा निर्धारित कि गई है। प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 58 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस की गई निर्धारित
विभिन्न वर्गों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस भी निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 3,000 रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही एससी एवं एसटी, महिला और दिव्यांग कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 200 रुपये निर्धारित है।












