उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आंगनबाड़ी वर्कर के 223 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। जो भी उम्मीदवार झांसी में बतौर आंगनबाड़ी वर्कर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वो जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबलाइट www.upanganwadibharti.in पर अपना फॉर्म भर लें।
आवेदन की अंतिम तारीख
इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 07 सितंबर, 2026 निर्धारित है। आवेदन के लिए ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये झांसी के अलग-अलग जिलों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के तहत सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय सीमा के अंदर आवेदन प्रक्रिया को जरूर पूरा कर लें।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
बता दें कि झांसी आंगनबाड़ी वर्कर के पदों के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार आवेदन करने की पात्र होंगी। भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती के तहत आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु 35 वर्ष है। वहीं आयु की गणना 01 जुलाई, 2026 के आधार पर की जाएगी।आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पद से संबंधित वार्ड, ग्रामसभा की स्थाई निवासी होनी चाहिए।












