केदारनाथ धाम की यात्रा बनेगी और सुविधाजनक, 4,000 करोड़ की लागत के लंबे रोपवे का निर्माण कार्य तेज

धामी सरकार केदारनाथ धाम की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उत्तराखंड की धामी सरकार के सफल प्रयासों ने चारधाम यात्रा को आधुनिक स्वरूप में ढाल दिया है। इस साल चारधाम यात्रा ने नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। राज्य सरकार के सुदृढ़ यात्रा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के बल पर महज 125 दिनों के अंदर 48,04,897 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5,22,634 अधिक है। वहीं धामी सरकार केदारनाथ धाम की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यात्रा को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए 19 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है।

प्रगति के नए आयाम स्थापित
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि “देवभूमि उत्तराखंड विकास और विरासत में तालमेल बिठाकर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है। केदारनाथ धाम की यात्रा को और ज्यादा सुलभ बनाने के लिए अब गभग 4,000 करोड़ की लागत से 19 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाया जा रहा है। यह परियोजना ना सिर्फ तीर्थयात्रियों की यात्रा को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि केदारनाथ धाम में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में भी एक अहम पहल है”।

लंबे रोपवे का निर्माण कार्य प्रगति पर
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक बनाने के लिए यह विस्तार किया जा रहा है। सीएम धामी ने पोस्ट शेयर कर बताया कि केदारनाथ धाम के लिए लगभग 4,000 करोड़ की लागत से लंबे रोपवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरे होने से श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। केदारनाथ धाम की कठिन पैदल चढ़ाई को आसान बनाने में यह परियोजना सफल होगी। इसके साथ-साथ क्षेत्र में विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं के विकास को भी यह परियोजना रफ्तार देगी।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़