नई दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस बैठक में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के अपमान पर कांग्रेस को घेरने की तैयारी की गई। बीजेपी ने कांग्रेस कार्यसमिति के वंदे मातरम् के फैसले के खिलाफ कड़ा निंदा प्रस्ताव पारित किया। जिस पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में बीजेपी हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ‘वंदे मातरम’ का सम्मान करने और इसकी गौरवशाली ऐतिहासिक विरासत की रक्षा करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया”।
‘स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से समझौता स्वीकार नहीं’
सीएम धामी ने कहा कि, “‘वंदे मातरम’ भारत की राष्ट्रीय चेतना, स्वतंत्रता संग्राम और अनगिनत देशभक्तों के बलिदान का अमर प्रतीक है। राजनीतिक तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति के लिए देश की भावनाओं और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता”।
विकसित भारत @ 2047′ का संकल्प
सीएम ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, ‘विकसित भारत @ 2047’ का संकल्प यह सुनिश्चित करेगा कि ‘वंदे मातरम’ की गौरवशाली गूंज आने वाली पीढ़ियों में भी देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाती रहे।












