सीएम मोहन यादव ने रीवा में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों संग राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रीवा पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। सीएम मोहन यादव ने चुने हुए प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ रीवा-शहडोल और जबलपुर डिवीज़न में हुई भारी बारिश और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि “बाढ़ से प्रभावित लोगों को तुरंत मदद पहुँचाई जाए। राहत शिविरों में भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता जैसी ज़रूरी सुविधाएँ सुनिश्चित करें”।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश
सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों से कहा कि, “बाढ़ प्रभावित गाँवों और शहरी वार्डों में विशेष मेडिकल कैंप लगाएँ, पीने के पानी के स्रोतों का क्लोरीनीकरण करें और बिजली आपूर्ति को तेज़ी से बहाल करें। स्वच्छता के लिए एक विशेष अभियान शुरू करें। फसल के नुकसान का तुरंत सर्वे करें और ज़रूरत के अनुसार किसानों को बीज और अन्य सहायता उपलब्ध कराएँ। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और हर व्यक्ति तक राहत पहुँचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से काम कर रही है”।

“प्रभावित इलाकों में पशु चिकित्सा टीमें भेजें”
साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “जानवरों के इलाज के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में पशु चिकित्सा टीमें भेजें। मरे हुए जानवरों का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करें। किसी भी तरह की महामारी नहीं फैलनी चाहिए। गौशालाओं और ऐसी ही अन्य जगहों पर चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़