शिवपुरी में ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े सीएम मोहन यादव, कहा- “किसान ID बनाने का अभियान किया शुरू”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव 'किसान कल्याण वर्ष-2026' के तहत शिवपुरी में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' से वर्चुअली जुड़े।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘किसान कल्याण वर्ष-2026’ के तहत शिवपुरी में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ से वर्चुअली जुड़े। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने किसानों से बातचीत की। किसानों से संवाद के दौरान सीएम मोहन यादव ने आधुनिक खेती पर जोर दिया।

किसान ID बनवाने की अपील
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “राज्य में किसान ID बनाने का अभियान शुरू किया गया है। सरकारी टीमें किसानों के घर-घर जाकर उन्हें किसान ID बनवाने में मदद करेंगी”। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आईडी बनने के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। किसानों को लंबी कतारों में लगने से भी राहत मिलेगी। बता दें कि राज्य सरकार का उद्देश्य किसानों तक योजनाओं और सुविधाओं को आसानी से पहुंचाना है।

“पारंपरिक फ़सलों तक ही सीमित ना रहें”
इसके साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि, “किसानों को सिर्फ़ पारंपरिक फ़सलों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्हें आमदनी बढ़ाने वाले क्षेत्रों जैसे बागवानी, डेयरी फ़ार्मिंग, मछली पालन और पशुपालन को भी अपनाना चाहिए”। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर शिवपुरी ज़िले को खेती-बाड़ी के क्षेत्र में सबसे आगे ले जाएँगे।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़