सीएम मोहन यादव ने की जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक, ‘महाकाल लोक’ की तर्ज पर होगा कुंडेश्वर धाम का विकास

सीएम मोहन यादव ने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक भी की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘जन-विश्वास अभियान’ के तहत टीकमगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक भी की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। सीएम मोहन यादव ने बैठक के दौरान रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा करने के लिए स्थानीय जरूरतों, उपलब्ध संसाधनों, पारंपरिक कौशल और नवाचारों को विकास कार्ययोजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प के अनुरूप, एक रोडमैप तैयार करके पारंपरिक कौशल और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाएगी। स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक कौशल और उत्पादों को ‘वोकल फॉर लोकल’ के अनुरूप राष्ट्रीय पहचान दिलाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में रोडमैप तैयार किया जाएगा”।

कुंडेश्वर धाम के विकास का कार्य
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “धार्मिक और पर्यटन क्षमता को विकसित करने की दिशा में, ‘महाकाल लोक’ की तर्ज पर कुंडेश्वर धाम के विकास का कार्य किया जाएगा। जल्द ही अधिकारियों की एक टीम दौरा करेगी और कुंडेश्वर धाम के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करेगी”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़