IBPS क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई, अब 28 अगस्त तक जारी रहेगी आवेदन प्रक्रिया

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है।

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। बता दें कि आवेदन के लिए लास्ट डेट 21 अगस्त निर्धारित थी जिसे अब तारीख को 28 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसलिए जो भी उम्मीदवार किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे वो अब जल्द से जल्द अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यहाँ करें आवेदन
28 अगस्त तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट 12 सितंबर तक लिया जा सकेगा। उम्मीदवार अपना आवेदन आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/ पर कर सकते हैं। आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन खत्म होने के 2 दिन बाद तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। जिसके अनुसार 30 अगस्त तक उम्मीदवार अपने आवेदन में सुधार कर पाएंगे।

आवेदन के लिए आवेदन फीस
इस भर्ती में आवेदन के लिए शुल्क भी निर्धारित किया गया है। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीएच वर्ग के लिए फीस 175 रुपये निर्धारित है।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़