राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने निकाली भर्ती, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर 14 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से मेडिकल ऑफिसर (MO) के पदों पर भर्ती का एलान कर दिया गया है।

मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) की ओर से मेडिकल ऑफिसर (MO) के पदों पर भर्ती का एलान कर दिया गया है। 600 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो जाएगी। वहीं 13 अक्टूबर 2026 को आवेदन की अंतिम तारीख निर्धारित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों में ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

भर्ती के लिए पात्रता
इस भर्ती के तहत अभ्यर्थी का MBBS पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही लिखित परीक्षा की तिथि तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आपके लिए जरूरी जानकारी
बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर के 600 रिक्त पदों को भरा जायेगा। कैटेगरी के अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 216, ईडब्ल्यूएस के लिए 60, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 126 पद आरक्षित है। वहीं एससी के लिए 96, एसटी के लिए 72 और एमबीसी के लिए 30 पद आरक्षित हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़