UPSC की ओर से असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 22 अगस्त से इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तारीख
बता दें कि आवेदन के लिए अंतिम तिथि 11 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी स्ट्रीम से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही भर्ती के तहत आयु सीमा निर्धारित कि गई है। जिसमें उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा न हो। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग जैसे एससी एसटी ओबीसी पीडब्ल्यूबीडी वर्ग को ऊपरी उम्र में छूट प्रदान की गई है।
आवेदन शुल्क देना होगा
वहीं इस भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क भी देना होगा। जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को फीस के रूप में सिर्फ 25 रुपये जमा करना होगा। वहीं इसके अलावा एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए फ्री में आवेदन कर सकते हैं।












