सीएम धामी ने अधिकारियों संग की अहम बैठक, रोपवे प्रोजेक्ट्स में तेज़ी लाने के लिए दिए निर्देश

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में रोपवे प्रोजेक्ट्स में तेज़ी लाने के लिए, सरकारी आवास पर बैठक की।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में रोपवे प्रोजेक्ट्स में तेज़ी लाने के लिए, सरकारी आवास पर बैठक की। इस बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएम धामी ने अधिकारियों को कहा कि “वे ‘पर्वतमाला योजना’ के तहत प्रस्तावित 50 रोपवे प्रोजेक्ट्स से जुड़ी लंबित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता दें और उन्हें पूरा करें”। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि जिन प्रोजेक्ट्स को सैद्धांतिक मंज़ूरी मिल चुकी है, उनमें देरी के कारणों की समीक्षा करें और उसके अनुसार नई समय-सीमा तय करें।

अधिकारियों को जरूरी निर्देश
इसके साथ ही सीएम धामी ने सोनप्रयाग-केदारनाथ, टनकपुर-पूर्णागिरि, काठगोदाम-नैनीताल, गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब, कनकचौरी-कार्तिक स्वामी, देहरादून-मसूरी और जानकी चट्टी जैसे प्रमुख रोपवे प्रोजेक्ट्स की प्रगति के बारे में भी जानकारी मांगी। सीएम ने हरिद्वार-ऋषिकेश क्षेत्र में प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट्स, उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के काम की प्रगति और भविष्य के प्रोजेक्ट्स को ज़मीनी स्तर पर शुरू करने के बारे में भी अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए।

प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाएं
इसके अलावा सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर रोपवे प्रोजेक्ट की व्यापक योजना में पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं को शामिल करें और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए लाइसेंसिंग और मंज़ूरी की प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाएं। निवेशकों के साथ बेहतर तालमेल बिठाया जाए और PPP मॉडल के ज़रिए ज़्यादा से ज़्यादा रोपवे प्रोजेक्ट्स को तेज़ी से ज़मीनी स्तर पर लाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़