हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लिया था और अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। अब छात्र HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है।
कहां देखें अपना रिजल्ट
कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करना होगा। जहां HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 लिंक पर क्लिक करके लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी। जिसके बाद आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं इसके साथ ही अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कुल 1,931 छात्र उत्तीर्ण हुए
बता दें कि हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 16 जुलाई, 2026 को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 8:45 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित कराई गई थी। इस परीक्षा में लगभग 3,271 छात्रों ने हिस्सा लिया था। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, सप्लीमेंट्री परीक्षा में कुल 1,931 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.07 है।












