हरिद्वार में ‘एक देश, एक चुनाव’ कार्यक्रम, केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने की शिरकत

हरिद्वार में संत समाज द्वारा आयोजित 'एक देश, एक चुनाव' कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने शिरकत की।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज चौहान हरिद्वार दौरे पर रहे। जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। हरिद्वार में संत समाज द्वारा आयोजित ‘एक देश, एक चुनाव’ कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान ने शिरकत की। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूज्य संतों और ऋषियों का आशीर्वाद प्राप्त किया गया, साथ ही उनके विचार भी सुने।

‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा अहम
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “निश्चित रूप से, देश भर में बार-बार होने वाले चुनावों का असर न केवल विकास और जनसेवा की गति पर पड़ता है, बल्कि इनमें समय, धन और प्रशासनिक संसाधनों का भी भारी व्यय होता है। ऐसे में, राष्ट्रीय हित में ‘एक देश, एक चुनाव’ की अवधारणा अत्यंत महत्वपूर्ण है”।

“प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे”
सीएम धामी ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में, राष्ट्रहित में ‘एक देश, एक चुनाव’ के विषय पर दूरगामी और प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे”। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान समेत विभिन्न अखाड़ों से जुड़े साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़