पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। सीएम रेखा गुप्ता ने अरुण जेटली पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सीएम ने पोस्ट किया शेयर
सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि, “एक राष्ट्रवादी विचारक, जाने-माने कानूनी विशेषज्ञ, प्रभावशाली वक्ता और कुशल संगठनकर्ता के तौर पर, उनका सार्वजनिक जीवन राष्ट्र सेवा और सुशासन के लिए समर्पित था। वित्त मंत्री के रूप में, उन्होंने कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों के माध्यम से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और उसे नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई”।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्र और संगठन के प्रति उनका समर्पण, तथा राष्ट्र-निर्माण में उनका योगदान, हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा”।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़