मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचे। जहां सीएम मोहन यादव ने जन विश्वास कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान इस क्षेत्र के लिए सीएम मोहन यादव ने कई विकास योजनाओं का ऐलान किया। सीएम मोहन यादव ने कहा कि टीकमगढ़ में कुंडेश्वर धाम का निर्माण किया जाएगा। यह धाम बाबा महाकाल की तर्ज पर बनाया जाएगा। इससे टीकमगढ़ की नगरी का एक नया धार्मिक स्वरूप ही देखने को मिलेगा।
धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
टीकमगढ़ में कुंडेश्वर धाम के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पर पैदा होंगे। साथ ही आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर विकसित होंगे।
समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा
सीएम ने कहा कि टीकमगढ़ की पीतल की कारीगरी देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। इस पारंपरिक कला को प्रोत्साहित करने का काम किया जाएगा। पीतल की वस्तुओं का निर्माण करने वाले कारीगरों से भेंट कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी।
हर क्षेत्र में प्रगति हमारी प्राथमिकता
सीएम मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार मध्यप्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। टीकमगढ़ के विकास के साथ आस्था का सम्मान, हुनर को प्रोत्साहन और हर क्षेत्र में प्रगति भी हमारी प्राथमिकता है।












