NHAI ने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 के तहत मांगे आवेदन, हर महीने 20 हजार रुपये का मिलेगा स्टाइपेंड

NHAI यानि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

NHAI यानि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026-27 और टर्म इंटर्नशिप प्रोग्राम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 20 अक्टूबर 2026 तक भर्ती जारी रहेगी। जिसके लिए आवेदन internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in पर किया जा सकता है।

हर महीने 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड
बता दें कि NHAI द्वारा वर्तमान में 125 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत युवाओं को इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, सड़क सुरक्षा, फाइनेंस, कानूनी, मीडिया और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने के लिए अनुभवी पेशेवरों के साथ काम करने और सीखने का मौका मिलेगा। युवाओं को काम सीखने के साथ ही हर महीने 20 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जायेगा।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन
इसके तहत बिना परीक्षा और इंटरव्यू के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर किया जायेगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को जानकारी ईमेल/ SMS के जरिये प्रदान की जाएगी।

आवेदन के लिए पात्रता
इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, इलेक्ट्रिकल, सीएस, ईसीई, मैकेनिकल, एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। संबंधित विषय में एमई/एमटेक/ फाइनेंस, एचआर, AICTE से ऑपरेशंस में MBA/ फुल टाइम अंडर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स डाटा साइंस/AI/ LLB, मास कम्युनिकेशन, एचआ/ऑर्गेनाइजेशन बिहेवियर वाले स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

स्टेट न्यूज़